कोरबा।जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगबुंदिया बाजार चौक के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात कार ने साइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ साइकिल पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मृतका जांजगीर-चांपा जिले के कोसमंदा (चांपा) की निवासी थी। महिला अपने परिचित मोहन यादव के साथ साइकिल से रोड क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान बाजार चौक के पास पीछे से आ रही अज्ञात कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
वहीं गंभीर रूप से घायल मोहन यादव को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















