कोरबा।छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जनवरी को एक दिवसीय संभावित दौरे पर कोरबा जिले पहुंच सकते हैं। इस दौरान वे आईटीआई तानसेन चौक के समीप स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित बैगा पुजेरी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री गौरा-गौरी पूजा कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रिसदी मार्ग स्थित पुलिस लाइन मैदान में उतरेगा, जहां से वे सड़क मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस संबंध में वैकल्पिक मार्गों का चार्ट जारी किया गया है, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान संबंधित मार्गों पर अस्थायी रूप से यातायात नियंत्रित रहेगा और आवश्यकतानुसार वाहनों को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे जारी किए गए ट्रैफिक चार्ट का पालन करें तथा अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। मुख्यमंत्री के इस संभावित दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक व सुरक्षा स्तर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















