उन्नाव गैंगरेप मामले में जांच गड़बड़ी के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन आज

कोरबा। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष (राज्यसभा सांसद) फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर उन्नाव गैंगरेप मामले में जांच प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी और आरोपियों को लाभ पहुंचाने के आरोपों के विरोध में बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

इसके तहत 9 जनवरी को संध्या 4 बजे ओपन थियेटर घंटाघर के पास महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें भाजपा का पुतला दहन भी किया जाएगा।

महामंत्री माधुरी ध्रुव ने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में जांच में अनियमितता का आरोप लगाया है, जिससे आरोपियों को फायदा पहुंचाया गया। महिला कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ पूरे प्रदेश में आवाज उठा रही है और न्याय की मांग कर रही है।

यह प्रदर्शन उन्नाव मामले में हालिया न्यायिक विकासों के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी विरोध का हिस्सा है, जहां दोषी को मिली राहत पर कांग्रेस सहित कई संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया है।