महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्राओं के लिए खेलकूद व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कोरबा।जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं रजत जयंती महिला सुरक्षा के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएसईबी ग्राउंड में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए खेलकूद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एडिशनल एसपी नीतीश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक द्विवेदी, महिला सेल प्रभारी श्रीमती भावना खंडारे, एएसआई मनोज राठौर, सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव सहित सियाराम बंजारे, तारकेश मिश्रा, सुशील गर्ग, अजीत शर्मा एवं पीयूष पांडे उपस्थित रहे।

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।