छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की नई कार्यकारिणी गठित: जगदीश प्रसाद खरे बने जिला संयोजक

कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जिला इकाई कोरबा को मजबूत और अधिक संगठित बनाने के लिए प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने 5 जनवरी को नियुक्ति पत्र जारी कर नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।

नई कार्यकारिणी में राजस्व विभाग के जगदीश प्रसाद खरे को जिला संयोजक,शिक्षा विभाग के तरुण सिंह राठौर को उप जिला संयोजक और ओम प्रकाश बघेल को जिला महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी उपाध्याय को फेडरेशन का जिला संरक्षक नियुक्त किया गया है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ कर्मचारी शिक्षक संघ कोरबा के उपाध्यक्ष एवं फेडरेशन के पूर्व संरक्षक प्यारेलाल अशोक कश्यप, एसके पाठक, नकुल सिंह राजवाड़े,एसके द्विवेदी, सुरेश वस्त्रकार, कुमुद डहरिया, टीआर कुरें, मानसिंह राठिया तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है।

फेडरेशन की यह नई टीम जिले में कर्मचारी-अधिकारी हितों को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।