बैंक खातों व लेन-देन की गहन जांच, बड़े खुलासों की आशंका
कोरबा। कोरबा जिले के हरदीबाजार क्षेत्र में एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम की अचानक दबिश से हड़कंप मच गया है। एसईसीएल की दीपका खदान विस्तार के लिए मलगांव गांव में जमीन अधिग्रहण के नाम पर हुए कथित मुआवजा घोटाले में CBI ने बुधवार सुबह कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जांच तेज कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, यह मामला फर्जी दावेदारों को अपात्र बताकर करोड़ों रुपये का मुआवजा दिलाने से जुड़ा है।
राजस्व विभाग और एसईसीएल के कुछ अधिकारियों की कथित मिलीभगत से कागजों में हेरफेर कर अवैध भुगतान किया गया। CBI अब उन बैंक खातों और लेन-देन की इतिहास की गहन पड़ताल कर रही है, जिनके माध्यम से कथित काली कमाई का बंटवारा हुआ।
जांच पिछले एक साल से चल रही थी, लेकिन बुधवार की इस सक्रिय कार्रवाई ने संकेत दिया कि एजेंसी अब अंतिम चरण में है। कोयलांचल क्षेत्र में अवैध संपत्ति बनाने वालों में खलबली मच गई है। सूत्र बता रहे हैं कि जांच की तीखी आंच कई बड़े अधिकारियों और सफेदपोशों तक पहुंच सकती है।
फिलहाल CBI टीम की कार्रवाई जारी है। जल्द ही बड़ी गिरफ्तारियां और चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस प्रकरण ने एक बार फिर कोयला क्षेत्र में भ्रष्टाचार के मुद्दे को उजागर किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















