उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

कोरबा।जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में हितग्राही उपभोक्ता उपस्थित रहे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के तहत पात्र हितग्राहियों को चावल सहित अन्य आवश्यक खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रही, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

चावल उत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा जरूरतमंद और पात्र परिवारों को समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।

यह पहल सामाजिक न्याय और जनकल्याण की दिशा में शासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।