रेत उत्खनन पट्टा आबंटन के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी की घोषणा, इच्छुक बोलीदाता ले सकेंगे भाग

कोरबा।कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), जिला कोरबा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के नियम-7 के अंतर्गत रेत उत्खनन पट्टा आबंटन हेतु इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) की सूचना जारी की गई है। यह नीलामी द्वितीय चरण में ग्राम कछार, ग्राम पंचायत चोरभट्ठी, तहसील करतला, जिला कोरबा स्थित रेत खदान के लिए आयोजित की जाएगी।

इस ई-नीलामी प्रक्रिया में अर्हता प्राप्त इच्छुक बोलीदाता भाग ले सकेंगे। नीलामी के लिए बोली प्रारंभ करने की तिथि 29 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे निर्धारित की गई है, जबकि बोली जमा करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक रहेगी।

नीलामी से संबंधित नियमों एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी एमएसटीसी की वेबसाइट, जिला कोरबा की वेबसाइट, छत्तीसगढ़ खनिज विभाग की वेबसाइट, कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) कोरबा सहित संबंधित ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत भवन के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

ई-नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक बोलीदाता एमएसटीसी के निर्धारित लिंक के माध्यम से प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7587350731 पर संपर्क किया जा सकता है।