कोरबा। पूर्वांचल सर्व समाज विकास समिति ने नववर्ष 2026 के स्वागत में शनिवार को राजेंद्र प्रसाद भवन, रिकॉन्डो रोड में भव्य नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता विस्तार पर विशेष फोकस रहा। नए सदस्यों के लिए सदस्यता शुल्क मात्र 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
समिति के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने स्वागत भाषण में कहा कि संविधान के अनुसार सदस्यता शुल्क लेकर जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ा जा सके और इसे अधिक सशक्त बनाया जा सके।
नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि शीघ्र ही मुख्य कार्यकारिणी के साथ महिला प्रकोष्ठ और युवा प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम में संरक्षक राजकिशोर प्रसाद, सचिव अरविंद शर्मा सहित प्राणनाथ मिश्रा, उदय सिंह, प्रभात सिंह, शंभू सिंह, बच्चू सिंह,सावरे लाल पांडे,विजय सिंह,संजय सिंह,आरिफ खान,तौफीक खान,बृजेश यादव,हेमंत ठाकुर, अनिल यादव, चंद्रप्रकाश यादव, विजय यादव, दीपक सिंह, विजेंद्र यादव, महेंद्र सिंह, आरपी तिवारी, नवीन कुकरेजा, नवीन सिंह, सुशील सिंह, सोनू सिंह, अमित सिंह, बृजभूषण प्रसाद, सुनील सिंह (सोनू), नितेश यादव, वसीम अकरम, पंकज ठाकुर, कामेश्वर सिंह, मनोज कुमार, अभिषेक ठाकुर, अरशद लारी, शाकिर अंसारी, नेहाल खान, सिकंदर रजा, रिजवान खान, सिकंदर प्रसाद, संतोष दुबे, निशांत आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















