कोरबा। सडक़ पर सुरक्षित यातायात को हर हाल में बनाये रखने के लिए 1 जनवरी से शुरू हुआ सडक़ सुरक्षा जागरुकता माह 31 जनवरी तक चलेगा। इसके साथ ही महिला सुरक्षा सप्ताह को भी क्रियान्वित किया जा रहा है।
कई प्रकार के कार्यक्रम इसमें शामिल किए गए हैं। इस कड़ी में आज टीपी नगर क्षेत्र के पॉम मॉल में यातायात जागरूकता पर संगोष्ठी रखी गई। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की ओर से लोगों के साथ संबंधित विषय पर संवाद किया गया।
उन्हें बताया गया कि सडक़ सुरक्षा नियम सबके लिए बराबर है और उन सभी को नियम पालन करने के बारे में गंभीरता दिखानी चाहिए। ऐसा होने पर दुर्घटनाओं के ग्राफ को कम किया जा सकता है। यह भी कहा गया कि जब भी कोई नियम का पालन करता है तो उसे अपनी नागरिक जिम्मेदारी का अहसास होता है। इसके अलावा इस बात को भी इंगित किया गया कि हर दुर्घटना के पीछे किसी न किसी स्तर पर लापरवाही का बड़ा रोल होता है और फिर इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















