कोरबा। ग्राम सलोरा–दर्राभाठा में आयोजित बार महोत्सव 2025-26 का आयोजन पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने ठाकुर देव एवं डोकरी दाई की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि आज भी समाज द्वारा अपनी पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोकर इतने हर्षोल्लास के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करते हैं।
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि ठाकुर देव और डोकरी दाई का आशीर्वाद सदैव ग्रामीणों एवं समाज को मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं और सरकार सभी वर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सतत प्रयासरत है।
कार्यक्रम में पाली–तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम, कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरिवंश मिरी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री संजय शर्मा, नरेंद्र देवांगन, श्रीमती सविता साय, सरपंच प्रमिला कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















