जेसीआई कोरबा सेंट्रल का 32वां शपथ ग्रहण समारोह: नववर्ष स्वागत के साथ नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

कोरबा। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) कोरबा सेंट्रल का 32वां शपथ ग्रहण समारोह 31 दिसंबर की शाम मेहर वाटिका में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जेसी सी.ए. टी.एन. बजाज, जेसीआई लेजेंड के अध्यक्ष जेसी रामकुमार सोनी तथा जेसीरेट की अध्यक्ष जेसीरेट अंशु अग्रवाल ने अपनी पूरी 2026 की कार्यकारिणी टीम के साथ शपथ ली।

कार्यक्रम में 18 नए सदस्यों ने भी सदस्यता की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा गत वर्ष के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा शानदार अवार्ड सेरेमनी आयोजित हुई।

समारोह में डेस्क कैलेंडर, 2026 की वार्षिक योजनाकार तथा प्रस्तावित पत्रिका ‘हसदेव तट से’ के कवर पृष्ठ का विमोचन भी किया गया।

मुख्य अतिथि कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने जेसीआई के पिछले वर्ष के सामाजिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष  रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि जेसीआई सदस्य किसी भी आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सक्षम हैं।

इंस्टालेशन अधिकारी जेसीआई जोन-27 उपाध्यक्ष जेसी अंकित टमकोरिया तथा मुख्य वक्ता जेसी सेनेटर सी.ए. अमर अग्रवाल रहे।

शपथ ग्रहण के बाद पूरे जेसीआई परिवार ने नाच-गान, आतिशबाजी और उत्साह के साथ नए वर्ष 2026 का स्वागत किया। कार्यक्रम के निर्देशक जेसी हर्ष गुप्ता, जेसी विवेक अग्रवाल तथा सह-निर्देशक जेसी कपिल विश्वकर्मा व जेसी नितेश मोदी रहे।

इस अवसर पर जेसीआई के पूर्व अध्यक्षगण, 2025 अध्यक्ष जेसी सी.ए. अभिषेक अग्रवाल सहित पूरा जेसीआई परिवार उपस्थित रहा। अंत में सचिव जेसी निश्चल टमकोरिया ने आभार व्यक्त किया।