कोरबा। महापौर संजूदेवी राजपूत ने निगम कार्यालय साकेत में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के ‘मोर जमीन-मोरी मकान’ बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत 306 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र तथा भवन निर्माण अनुमति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद एवं निगम के पूर्व सभापति अशोक चावलानी, एमआईसी सदस्य अजय गोंड़ एवं ममता यादव, पार्षद पंकज देवांगन, रूबीदेवी सागर, धनश्री अजय साहू, उर्वशी राठौर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा तथा अधीक्षण अभियंता एवं नोडल अधिकारी सुरेश बरूआ उपस्थित थे।
महापौर श्रीमती राजपूत ने हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण देश में करोड़ों लोगों को पक्का मकान मिल चुका है और आगे भी लाखों परिवारों को सुविधायुक्त आवास उपलब्ध होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई व्यक्ति यदि योजना के नाम पर पैसे या प्रलोभन की मांग करे तो हितग्राही भ्रमित न हों और तुरंत अपने वार्ड पार्षद या निगम अधिकारियों से संपर्क करें।
अशोक चावलानी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बी.एल.सी. घटक में कोरबा नगर निगम को पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
कार्यक्रम में सहायक नोडल अधिकारी रूचि साहू, सीएलटीसी अमन शर्मा, हर्ष छत्रवाणी, धवल शर्मा, पीएमसी टीम लीडर शशिकांत साहू, प्रभात धीमर, हनीफ खान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

