कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा हसदेव नदी एवं इसकी सहायक नदियों के प्रदूषण नियंत्रण, संरक्षण और तट सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति की पहल पर हर माह पूर्णिमा तिथि को हसदेव आरती का आयोजन किया जाता है।
इस क्रम में पौष पूर्णिमा के अवसर पर 3 जनवरी 2026 को शाम 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट, कोरबा में हसदेव आरती का भव्य आयोजन होगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भोजराम देवांगन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ), नरेंद्र कुमार अग्रवाल (महामंत्री, चेम्बर ऑफ कॉमर्स), विमल कुमार जोशी (अध्यक्ष, मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति), मनीष जैन (सचिव, जैन मिलन समिति) तथा विद्यानंद पाण्डेय (प्राचार्य, सशिमं सीतामढ़ी) शामिल होंगे।
समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं और हसदेव नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण की दिशा में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

