कोरबा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ते यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा एनकोर्ड (नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन) की बैठक अब प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।
यह निर्णय लिया गया है कि ये बैठकें समय-सीमा बैठक के बाद कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न होंगी। यदि किसी अपरिहार्य कारण या अवकाश के चलते प्रथम मंगलवार को बैठक संभव नहीं हो पाती, तो इसे द्वितीय मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
इन बैठकों में सड़क सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और नशीले पदार्थों की तस्करी एवं उपयोग की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।
इससे आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
