कोरबा से अयोध्या तक राम श्रद्धा सेतु यात्रा,सनातनी युवाओं की भव्य बाइक रैली, 12 जनवरी से 16 जनवरी तक

कोरबा। राम भक्ति की अलख जगाने वाली एक अनूठी पहल! कोरबा जिले के सनातनी युवा स्वामी विवेकानंद जयंती के पावन अवसर पर श्री राम श्रद्धा सेतु यात्रा निकाल रहे हैं। यह बाइक रैली कोरबा से अयोध्या तक जाएगी, जिसमें राम नाम लेखन महायज्ञ अभियान में लिखी गईं 3.34 करोड़ राम नाम पुस्तिकाएं और मकर संक्रांति के लिए तिल के लड्डू लेकर भक्त अयोध्या पहुंचेंगे।

यात्रा का विवरण:
प्रारंभ: 12 जनवरी 2026 (स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस)
समापन: 16 जनवरी 2026
मार्ग: कोरबा → अंबिकापुर → वाराणसी → अयोध्या (वापसी भी इसी मार्ग से)

उद्देश्य: राम भक्ति का प्रचार, 3.34 करोड़ राम नाम पुस्तिकाओं का समर्पण और संक्रांति प्रसाद अर्पण
यात्रा में भाग लेने वाले सभी सनातनी युवा भाइयों से पंजीयन शुल्क मात्र 101 रुपये लिया जाएगा। प्रतिभागियों को अपने वाहन का पेट्रोल खुद भरना होगा, जबकि विश्राम एवं भोजन का खर्च समाज के सहयोग से समिति वहन करेगी।

पंजीयन लिंक: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe8MiXVLM6I5oNYeJh0pmhvV0Bd8Z57pVCqQ91nmceLszrKzw/viewform

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
राजीव: 9425539458
अखिलेश: 7000506309
आलोक: 9826109907

राम नाम लेखन महायज्ञ अभियान समिति, कोरबा