कोरबा। नए साल के पहले दिन जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जिले के चार थानों एवं चौकियों में थाना प्रभारियों के तबादले किए गए हैं, साथ ही दो उप निरीक्षकों (एसआई) और तीन सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है।
आदेश के अनुसार:
कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी को अब बालको नगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बालको नगर से स्थानांतरित मृत्युंजय पांडे को कुसमुंडा थाना प्रभारी बनाया गया है।
आशीष कुमार सिंह को करतला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रमोद कुमार डडसेना को हरदी बाजार थाने का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में कसावट लाने के लिए किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई पदस्थापना से जिले में पुलिस व्यवस्था और प्रभावी होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा मिल सकेगी।
जिले में इन बदलावों को नए साल का सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

