राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता में कोरबा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 5 स्वर्ण सहित 16 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

कोरबा। बिलासपुर के डीपी विप्र महाविद्यालय में 27 और 28 दिसंबर को आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कराते प्रतियोगिता में कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया बिलासपुर के तत्वावधान में हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 515 खिलाड़ी (छात्र-छात्राएं) शामिल हुए। प्रतियोगिता जूनियर, सब-जूनियर और सीनियर वर्गों में 5 वर्ष से 21+ आयु वर्ग तक आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे, जबकि अध्यक्षता महेश दुबे ने की। विशिष्ट अतिथि अमरनाथ सिंह और अख्तर खान ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

खास तौर पर बांकी मोंगरा की एसके कराते स्पोर्ट्स एकेडमी के 12 बच्चों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोरबा जिले का नाम रोशन किया। इन खिलाड़ियों ने कुल 5 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य पदक जीते, जिससे कुल 16 पदकों की झोली भरी।

पदक विजेता इस प्रकार हैं:
अंशिका मिश्रा: 1 स्वर्ण
अभिषेक सिंह: 1 स्वर्ण, 1 रजत
झील कुर्रे: 1 स्वर्ण, 1 रजत
सामिया: 1 स्वर्ण
हिना पटेल: 1 स्वर्ण
युवान कुर्रे: 2 रजत
आलोक महंत: 1 रजत, 1 कांस्य
रीना पटेल: 1 रजत
खुशी सिंह: 1 कांस्य
कुनाल कश्यप: 2 कांस्य
दामिनी कुमारी: 1 कांस्य

29 दिसंबर को सभी खिलाड़ी वापस लौटे। उनकी कोच प्रेरणा मुनि ने बताया कि परीक्षाओं के कारण बच्चों को घर पर ही अभ्यास करना पड़ता था और रविवार को ही अकादमी में ट्रेनिंग मिल पाती थी। फिर भी कड़े अभ्यास से उन्होंने शत-प्रतिशत प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। विशेष रूप से अभिषेक सिंह ने प्रतियोगिता के टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में जगह बनाई।

प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के महासचिव अविनाश सेठी, छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चंद्रा, विनायक पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमति रंजीता गुप्ता एवं ज्योति चोपड़ा सहित पूरे कराते और विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में ममता कश्यप (3 स्वर्ण), नव्या साहू (2 स्वर्ण, 1 रजत), अनय दास (2 स्वर्ण), हिमांशी साहू (2 स्वर्ण), अभिषेक सिंह (1 स्वर्ण, 1 रजत), भुवन भैना (1 स्वर्ण, 1 रजत), लालिमा चंद्र (1 स्वर्ण, 1 रजत), पलक साहू (1 स्वर्ण, 1 रजत), शेरा मारिया एंथोनी (1 स्वर्ण, 1 रजत) और विप्र वर्निता पाठक (1 स्वर्ण, 1 रजत) शामिल रहे।