कोरबा। राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में कोरबा के सूर्यकांत सोलखे को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित इंटरप्रेन्योर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पल्स एप्रोच फाउंडेशन द्वारा फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने, किसानों को संगठित करने और लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
पुरस्कार समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र सुनील शास्त्री, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल संजय कुलकर्णी, विनोद अग्निहोत्री, प्रख्यात हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा तथा सुश्री निधि कुलपति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी अतिथियों ने सूर्यकांत सौलखे के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
इस उपलब्धि पर कोरबा जिले में हर्ष का माहौल है।
सामाजिक संगठनों, उद्यमियों और गणमान्य नागरिकों ने सूर्यकांत सौलखे को बधाई देते हुए कहा कि उनका सम्मान जिले के लिए गौरव की बात है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
