कोरबा। दुर्ग में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता 2025 ‘नृत्य नर्तन’ में बालको निवासी ईशा देवांगन ने कत्थक (एकल) विधा में द्वितीय पुरस्कार जीतकर कोरबा जिले का नाम रोशन किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गुरु सम्मान पुरस्कार से भी नवाजा गया।
ईशा देवांगन के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित उनके शिष्यों ने भी इस प्रतिष्ठित मंच पर शानदार प्रदर्शन कर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किए। रिद्धि डोडवानी ने लोक नृत्य (एकल) में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। तरण कोटवानी एवं प्रितिका रॉय ने अर्ध-शास्त्रीय (युगल) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही आराध्या श्रीवास्तव एवं भाविका साहू की जोड़ी को अर्ध-शास्त्रीय (युगल) में तृतीय पुरस्कार मिला, जबकि पूर्वा बघेल ने अर्ध-शास्त्रीय (एकल) में तृतीय पुरस्कार जीता।
ईशा देवांगन और उनके शिष्यों की इस उपलब्धि से बालको क्षेत्र सहित पूरे कोरबा जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
कला प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
