धान खरीदी केंद्रों का ध्रुव कुमार मिर्धा ने किया औचक निरीक्षण

किसानों से संवाद कर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निर्देश

कोरबा।रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) ध्रुव कुमार मिर्धा ने विकासखंड करतला अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित फरसवानी एवं कोथारी स्थित धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री मिर्धा ने धान खरीदी केंद्रों में की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

किसानों ने धान खरीदी की सीमा (लिमिट) बढ़ाने की मांग रखी, जिस पर श्री मिर्धा ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

धान खरीदी केंद्रों में मौजूद किसानों ने प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और सुचारू रूप से संचालित धान खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर नरेंद्र बिंझवार,झामलाल साहू,लेखराम सोनवानी,खिलवान मन्नेवार,अकादशी, हरी सोनवानी,सतीश राठौर, रामनाथ कश्यप, ओमप्रकाश मिर्धा सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।