कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत संचालित शासकीय प्राथमिक शाला झुनकीडीह लंबे समय से एकल शिक्षकीय व्यवस्था के कारण पढ़ाई में बाधाओं का सामना कर रही थी।
अब अतिरिक्त शिक्षक देवेंद्र कुमार के पदस्थ होने से विद्यालय में पढ़ाई पूरी तरह सहज और नियमित हो गई है।
देवेंद्र कुमार के आने के बाद अब कोई भी कक्षा शिक्षक अभाव में वंचित नहीं रहती। पहले जहां कुछ कक्षाओं की पढ़ाई बाधित हो जाती थी, वहीं अब सभी कक्षाओं में नियमित शिक्षण सत्र आयोजित हो रहे हैं।
कक्षा पांचवीं की छात्राएं स्वाति, पूनम, सावित्री और छात्र रामसिंह तथा कक्षा चौथी के विद्यार्थी अष्टमी, निशक और कैलाश ने बताया कि नए गुरुजी के आने के बाद लगातार पढ़ाई हो रही है और कक्षाएं बाधित नहीं होतीं।
बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ गया है तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सक्रिय हो गया है।
झुनकीडीह विद्यालय में आया यह सकारात्मक परिवर्तन स्कूल शिक्षा विभाग की युक्तियुक्तकरण पहल की सफलता का उदाहरण है, जिसने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को नई दिशा प्रदान की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
