कोरबा। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने वाला है। इस हड़ताल को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने समर्थन देते हुए इन मांगों को पूरी तरह जायज ठहराया है।
सीपीआई नेता पवन वर्मा ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता प्रदान किया जाए तथा डीए की राशि को जीपीएफ खाते में एडजस्ट किया जाए। लिपिकों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित विभिन्न संवर्गों में व्याप्त वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए संपूर्ण सेवा लाभ दिया जाए।
इसके अलावा पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, सहायक शिक्षकों एवं सहायक पशु चिकित्सा अधिकारियों को तृतीय समयमान वेतनमान तथा नगरीय निकाय कर्मचारियों को नियमित मासिक वेतन और समयबद्ध पदोन्नति प्रदान करने की मांग भी शामिल है। सीपीआई ने सरकार से इन मांगों पर तत्काल ध्यान देने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
