कोरबा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने एनसीएच गेवरा के चिकित्सक डॉ. अर्पण विश्वास पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. एस. चंदानी एवं सचिव अजय स्वर्णकार ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि स्वास्थ्य शिविर से लौटते समय एक डॉक्टर पर किया गया हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे चिकित्सा समुदाय और मानवता पर सीधा हमला है।
आईएमए ने कहा कि चिकित्सक समाज की सेवा निस्वार्थ भाव से करते हैं और उनकी सुरक्षा से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जा सकता।
संगठन ने प्रशासन से हमले के दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
आईएमए ने स्पष्ट किया कि कोरबा क्षेत्र के सभी चिकित्सक एकजुट हैं और पीड़ित डॉ. अर्पण विश्वास व उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। संगठन ने दो टूक संदेश दिया कि “डॉक्टर सुरक्षित होंगे, तभी समाज और स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा।”
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
