कोरबा। 19 दिसंबर को साइबर सेल, उरगा और रजगामार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जुए की धरपकड़ अब विवादों में घिरी हुई है। पकड़े गए जुआरियों में से दो आरोपियों ने कैमरे के सामने बयान देते हुए खुलासा किया कि वे चाकामार के जंगल में जुआ खेलने पहुंचे थे और वहां साइबर टीम ने कार्रवाई की।
उनका दावा है कि कम जुआरियों के साथ हुई इस कार्रवाई को बाद में भेलवाटार जंगल में शिफ्ट कर अन्य जुआरियों को बुलाकर संख्या और रकम बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया।
इस मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने करतला थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया था। अब 10 दिन बाद एसपी ने उनका निलंबन वापस लेते हुए बहाल कर दिया है। हालांकि, निलंबन अवधि की जांच और पूरे मामले की छानबीन जारी रखी गई है।
यह घटनाक्रम पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है और संयुक्त टीम की कार्रवाई की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। टीआई वर्मा को राहत मिली है, लेकिन जुआ धरपकड़ की हकीकत पर संदेह बना हुआ है। मामले की गहराई से जांच की मांग उठ रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
