लाखों खर्च कर भी अधूरा पड़ा कटोरीनगोई का शौचालय, ग्रामीणों में आक्रोश

कोरबा। कटघोरा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटोरीनगोई में वर्ष 2024 में निर्मित सामुदायिक शौचालय अधूरा पड़ा होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उपसरपंच रमेश जायसवाल ने बताया कि निर्माण एजेंसी ने भवन को आधा-अधूरा छोड़ दिया, जिसके कारण यहां बिजली और पानी की व्यवस्था अब तक नहीं हो पाई है।

परिणामस्वरूप, लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यह संरचना उपयोग में नहीं आ सकी और मात्र एक नमूना बनकर रह गई है।

ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को शिकायत की तथा काम पूरा करने की मांग की, लेकिन केवल आश्वासन मिले, कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस अनदेखी से क्षेत्र में स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है।