कोरबा। उन्नाव गैंगरेप मामले में दोषी पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा हाल ही में जमानत और सजा निलंबन मिलने के विरोध में कोरबा में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शनिवार शाम टीपी नगर चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सेंगर को मिली जमानत को न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल करार देते हुए कहा कि यह पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने मांग की कि जब तक उन्नाव पीड़िता को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, संघर्ष जारी रहेगा। जिला युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अंतिम न्याय तक लड़ी जाएगी।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पवन विश्वकर्मा, सुनील निर्मलकर, विवेक श्रीवास, अमित सिंह, सुजीत बर्मन, नारायण यादव, आशीष गुप्ता, हरीश भारती, लगन चौहान, मिनकेतन गबेल, अरुण यादव,आकाश प्रजापति,संजय महंत,अभिषेक तंबोली, घनश्याम चौहान, सोयल साहू, आशीष खड़िया, अभिषेक ठाकुर, तुषार दुबे, दिनेश जायसवाल, सूरज चौहान, राजेश यादव, अर्जुन सिंह, आकाश कुमार प्रजापति, कमल किशोर चंद्रा, बबलू, संगीता श्रीवास, द्रौपदी तिवारी, माधुरी ध्रुव, सांता मरावी और पिंकी महंत आदि शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















