कोरबा। पावर हाउस रोड स्थित एसएस प्लाजा में सोमवार सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बालाजी स्टील बर्तन दुकान से धुआं निकलता देखा गया, जो देखते-ही-देखते लपटों में बदल गया। आग की चपेट में पड़ोसी पद्मिनी ज्वेलर्स का ऊपरी हिस्सा भी आ गया।

आग लगने की सूचना पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और आसपास की दुकानों से सामान सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। CSEB की DSPM यूनिट से दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
जिले के अन्य इकाइयों से अतिरिक्त दमकल वाहन मंगवाए गए हैं। मौके पर 12 फायर टेंडर तैनात हैं और आग बुझाने का कार्य जारी है।
प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के इंतजाम किए जा रहे हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















