कोरबा।केंद्रीय रेशम बोर्ड के नव-नियुक्त वैज्ञानिकों को बुनियादी रेशम बीज प्रगुणन एवं प्रशिक्षण केंद्र, पाली (कोरबा) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिकों को तसर सेरीकल्चर से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में तसर कीट के लेट एज रियरिंग, कोकून हार्वेस्टिंग तथा ड्रेनेज जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी और hands-on ट्रेनिंग दी गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने तसर रेशम उत्पादन की उन्नत तकनीकों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कीट पालन, कोकून प्रसंस्करण तथा रेशम की गुणवत्ता सुधार संबंधी पहलुओं को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया, जिससे नए वैज्ञानिकों की तकनीकी दक्षता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा रेशम क्षेत्र में क्षमता निर्माण, अनुसंधान विकास तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में 30 से अधिक वैज्ञानिकों ने सक्रिय सहभागिता की, जो रेशम उद्योग के सतत विकास एवं नवाचार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

