कोरबा। कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दोंदरों के सरपंच ने बालको के मेंटनेंस हेड सहित कुछ अन्य व्यक्तियों पर पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया है। सरपंच ने त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम पंचायत दोंदरों एवं बेलगडी नाला नदी किनारे की भूमि पर आरोपी व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।
नदी किनारे करीब 1 किलोमीटर तक कॉलम और गड्ढे खोदे गए हैं, जबकि सेक्टर 1 और सेक्टर 2 की भूमि पूरी तरह ग्राम पंचायत दोंदरों की है। शासन, प्रशासन एवं वन समिति द्वारा पंचायत को इस भूमि का पट्टा प्रदान किया गया है।
पंचायत क्षेत्र के खसरा नंबर पी 927, पी 973, ओए 1250 एवं ओए 1251 में कुल रकबा 558.642 हेक्टेयर है।
बेलगिरि नाला एवं नदी के ऊपर की भूमि पंचायत की है, जिस पर आरोपी बलपूर्वक गुंडागर्दी करते हुए कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
सरपंच ने आरोपियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
चेतावनी दी गई है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो दोंदरों पंचायत के प्रतिनिधि एवं समस्त ग्रामीणों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
यह मामला कोरबा क्षेत्र में बालको से जुड़े भूमि विवादों की श्रृंखला में एक नया मामला सामने आया है। प्रशासन से इस पर तत्काल संज्ञान लेने की उम्मीद की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















