कोरबा। वीर कुँवर सिंह बस्ती राजीव नगर झाबर दीपका में श्रीराम नाम लेखन पुस्तिका का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद श्रीराम खिचड़ी का वितरण किया गया तथा सर्व हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ।
सम्मेलन में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग पर जोर देते हुए संदेश दिया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने शंखनाद किया, जबकि बजरंग दल के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ, जिसमें सभी ने राष्ट्र और समाज की उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत झाबर के सरपंच राम सिंह, नगर पालिका पार्षद सुजीत सिंह, सुराज सिंह कंवर तथा श्रीमती ललिता बाई कंवर की उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ता डॉ. ईश्वर श्रीवास ने आशीर्वचन देते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया। मंच संचालन मनोज दुबे और मुकेश जायसवाल ने किया।
कार्यक्रम में समिति सदस्यों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों प्रियांशु कुमारी, चमेली देवी,रमा रजक, रुक्मणी राजपूत, बिंद्रा महंत, विंध्या बाई भगत, विंध्यांचल कुमार देव नाथ, विश्वकर्मा आनंद मोहन, के.के. सिंह, शिव यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

