कोरबा। गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारा श्री दुख हरण साहिब, गेवरा से शहीदी मार्च निकाला गया। धर्म और सत्य की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले इन वीर बालकों की शहादत को याद करते हुए इस मार्च में बड़ी संख्या में सिख संगत और नगरवासी शामिल हुए।
मार्च के दौरान आजाद चौक पर दीपेश्वरी दुर्गा मंदिर समिति ने सेवा भाव से पंज प्यारों का सम्मान किया।
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा तथा द्वारिका शर्मा ने भी पंज प्यारों का सम्मान किया।
शहीदी नगर फेरी शाम 6 बजे गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समाप्त हुई, जहां सभी के लिए गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया। सिख संगत समूह के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छोटे साहिबजादों के त्याग, धर्म रक्षा के प्रति उनकी अडिग निष्ठा और बलिदान के संदेश को आमजन तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में सिख संगत समूह गेवरा के प्रमुख पदाधिकारी मनजीत सिंह, त्रिलोक सिंह, अजीत सिंह, इंदरप्रीत सिंह बरार, हरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, अजीत सिंह कालरा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

