कोरबा। श्रद्धा और भक्ति के उत्साहपूर्ण माहौल में कोरबा में 39वां दो दिवसीय नारायणी नमो नमो भजनोत्सव एवं मंगलपाठ का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं के साथ मां नारायणी की आराधना में भाग लिया।
शोभायात्रा पंचदेव मंदिर (पुराना बस स्टैंड) से शुरू होकर पावर हाउस रोड होते हुए जश्न रिसोर्ट तक पहुंची।
ढोल-नगाड़ों की थाप, जयघोष और भक्ति गीतों से गूंजती इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, एकता और आध्यात्मिक जागृति को मजबूत करते हैं। उन्होंने मां नारायणी से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति और युवा शामिल हुए।
दो दिवसीय भजनोत्सव में आगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति भरे प्रस्तुतियां आयोजित होंगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















