कोरबा। गवर्नमेंट मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज, कोरबा में वीर बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं ने चित्रकारी के माध्यम से सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह एवं बाबा जोरावर सिंह की अमर शहादत को जीवंत रूप प्रदान किया।
एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने नारा लेखन एवं पोस्टर निर्माण भी किया, जिसमें साहिबजादों के साहस और बलिदान को प्रमुखता से दर्शाया गया।
कार्यक्रम में छात्रा माधवी ने वीर बाल दिवस के आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि उलेश्वरी दास ने वीर सपूतों की संक्षिप्त जीवन गाथा एवं शहादत की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य एवं एनएसएस संरक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने की। इस आयोजन से छात्राओं में देशभक्ति, साहस एवं धर्म रक्षा की भावना को बल मिला।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
