मंगल पाठ शोभायात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा। शहर में आयोजित 39वें अंतर्राष्ट्रीय मंगल पाठ एवं भजन उत्सव के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत भव्य शोभायात्रा एवं पालकी यात्रा के साथ हुई।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे और पालकी व निशान उठाकर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

शोभायात्रा पंचदेव मंदिर कोरबा से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए जश्न रिसॉर्ट में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भक्तिमय वातावरण बना दिया।

राणीसती दादी जी के मंगल पाठ के अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबावासियों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य नागरिक शामिल हुए।