कोरबा। तीन अरब 33 करोड़ 33 लाख रामनाम लेखन महायज्ञ की श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक व सामाजिक आयोजनों का क्रम जारी है। इसी कड़ी में 28 दिसंबर को माता कौशिल्या महाकुंभ हिंदू सम्मेलन का आयोजन आरपी नगर स्थित दशहरा मैदान में दोपहर 12 बजे किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे जिलेभर की मातृशक्ति घंटाघर मैदान में एकत्रित होगी। यहां से सभी महिलाएं अपने सिर पर 21 रामनाम लेखन साहित्य लेकर कौशिल्या यात्रा में शामिल होंगी। यह यात्रा घंटाघर मैदान से प्रारंभ होकर डॉ. राजेन्द्र नगर दशहरा मैदान में संपन्न होगी, जहां कौशिल्या महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।
इस भव्य आयोजन में अपोलो हॉस्पिटल हैदराबाद की अध्यक्ष माधवी लता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
माधवी लता लोपा मुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष तथा लथमा फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। कार्यक्रम के दौरान वे रामनाम लेखन महायज्ञ के महत्व के साथ-साथ भारत की सामाजिक चुनौतियों पर प्रमुख उद्बोधन देंगी।
कार्यक्रम में माधवानंद सेवा आश्रम, केंद्रीय आश्रम की गिरिजेश नंदनी, ब्रह्माकुमारी संस्था की रुकमणी, भवानी मंदिर की ज्योति पांडेय, गायत्री परिवार की अर्चना मिश्रा, सतनामी कल्याण समिति की संरक्षक रामबाई लहरे, सिख समाज की प्रतिनिधि श्रीमती मनिंदर कौर, छूरी रामजानकी मंदिर के कन्हैया दास महाराज तथा रामनाम लेखन समिति के अध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों ने जिले की मातृशक्ति और धर्मप्रेमी नागरिकों से बड़ी संख्या में इस आयोजन में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
