आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित, 9 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन

कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा (ग्रामीण) के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। आंगनबाड़ी केंद्र मसान-01 में कार्यकर्ता के 1 पद एवं ग्राम पंचायत बरपाली के आंगनबाड़ी केंद्र कोलिहाडीह-02 में सहायिका के 1 रिक्त पद की पूर्ति के लिए प्राप्त आवेदनों का प्रावधिक मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि यह सूची जनपद कार्यालय कोरबा स्थित परियोजना कार्यालय (सखी वन स्टॉप सेंटर के आगे, नर्सिंग गंगा कॉलोनी, वार्ड नंबर 35) में चस्पा कर दी गई है।

अभ्यर्थी अब इस सूची पर दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावा-आपत्ति जमा करने की अवधि 29 दिसंबर 2025 से 9 जनवरी 2026 तक है।

अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में परियोजना कार्यालय कोरबा (ग्रामीण) में लिखित दावा-आपत्ति जमा कर सकते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह है कि दावा-आपत्ति के साथ कोई नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

यह भर्ती प्रक्रिया महिला एवं बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा का पालन करें।