ऑपरेशन शांति के तहत कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: नववर्ष से पहले 51 फरार वारंटी गिरफ्तार, 15 स्थायी वारंटी शामिल

कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान “ऑपरेशन शांति” रंग ला रहा है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों की टीमों के सहयोग से कुल 51 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 15 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं।

ये सभी आरोपी लंबे समय से अदालत द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने इन पर लगातार निगरानी रखी और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर उन्हें दबोचा।

गिरफ्तार सभी वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, “ऑपरेशन शांति” का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना है।

असामाजिक तत्वों तथा फरार आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील:

किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति/व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें और अफवाहों से बचें।

नया वर्ष शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

यह अभियान नववर्ष के उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने की दिशा में पुलिस की सजगता को दर्शाता है।