अटल जी दूरदर्शी नेता थे, उनकी दूरदृष्टि से राष्ट्र को मिला लाभ : मंत्री लखनलाल देवांगन

भारत रत्न वाजपेयी जयंती पर कोरबा में सुशासन दिवस मनाया, अटल परिसर में श्रद्धांजलि अर्पित

कोरबा। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस के अवसर पर विवेकानंद उद्यान के निकट अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्य अतिथि मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि अटल जी एक दूरदर्शी नेता, ओजस्वी वक्ता एवं सभी दलों में सम्मानित व्यक्तित्व थे। उनकी दूरदृष्टि से आज राष्ट्र को अपार लाभ मिल रहा है। सुशासन दिवस के मौके पर नगर निगम द्वारा लगाए गए शिविर में कुल 618 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 162 का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष पर कार्रवाई जारी है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि अटल जी का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन बेहद प्रेरणादायी है। सुशासन दिवस सप्ताह के दौरान नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं।

नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर आशुतोष पांडेय ने बताया कि 19 से 25 दिसंबर तक लगाए गए शिविरों में जन्म से मृत्यु तक की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये की बीटी सड़कें स्वीकृत हुईं। कुल आवेदनों में से लगभग 30 प्रतिशत समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।

कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, विभिन्न पार्षदगण, जनप्रतिनिधि तथा नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे