दर्री जोन के 8 वार्डों में 2.42 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर संजू देवी राजपूत ने किया शुभारंभ

कोरबा।नगर पालिक निगम के दर्री जोन के आठ वार्डों को 2 करोड़ 42 लाख रुपये के नए विकास कार्यों की सौगात मिली है। इन कार्यों का भूमिपूजन कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी इसी तरह के कार्य निरंतर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरबा जिले के विकास को लेकर गंभीर है और शहर में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, और छत्तीसगढ़ सरकार उसी संकल्प को साकार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

इस दौरान अयोध्यापुरी सहित क्षेत्र के पार्षदों एवं नागरिकों की मांग पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अयोध्यापुरी में 40 लाख रुपये की लागत से सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, फिरतराम साहू, सरोज शांडिल्य, राधा महंत, प्रीति दिनेश शर्मा, जनक सिंह राजपूत, सम्मतकुंवर कंवर, चंदाबाई, सीमाबाई कंवर, मुकुंद सिंह कंवर, बंटी शांडिल्य सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।