कोरबा।आगामी क्रिसमस और नववर्ष त्योहारों को ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस ने जिले में विशेष सतर्कता और सघन वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है, विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन चलाने, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट और अन्य नियमों के उल्लंघन पर।सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में 24 दिसंबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान में मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए कुल 22 चालकों को पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान काटा गया और आवश्यक दंड लगाया गया।
कोरबा पुलिस का यह अभियान यातायात नियमों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
पुलिस ने अपील की है कि त्योहारों के दौरान सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें और नशे में वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















