मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने यूथ हॉस्टल की अवधारणा को सराहा, सदस्यों को जगन्नाथपुरी-कोणार्क यात्रा पर रवाना किया

कोरबा सहित छत्तीसगढ़ की विभिन्न इकाइयों के सदस्य शामिल; धार्मिक दर्शन के साथ प्राचीन भारतीय विज्ञान का अध्ययन करेंगे

कोरबा। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कोरबा, रायपुर, कवर्धा, रायगढ़ और बिलासपुर इकाइयों के सदस्यों का एक समूह साहसिक, रोमांचक गतिविधियों एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा पर जगन्नाथपुरी और कोणार्क रवाना हुआ है।

बुधवार सुबह नेहरू नगर से इस दल को डीएसपीएम पावर प्लांट के मुख्य अभियंता एवं संस्था के संरक्षक संजीव कंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना भी की गई।

संजीव कंसल ने यूथ हॉस्टल की अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि नए लोगों से परिचय और यात्रा का यह कॉन्सेप्ट बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक है।

प्रस्थान के दौरान चेयरमैन संदीप सेठ सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

यूथ हॉस्टल की यह टीम ओडिशा के पवित्र शहर जगन्नाथपुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन-पूजन करेगी तथा मंदिर के ध्वज से जुड़े रहस्यों और समुद्र संबंधी परंपराओं को समझने का प्रयास करेगी। इसके अलावा कोणार्क सूर्य मंदिर में समय चक्र (सन डायल) एवं हजारों वर्ष पूर्व भारत की वैज्ञानिक दृष्टि की विराटता का अध्ययन भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा।