कोरबा।कोरबा जिले के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कुणाल दुदावत ने हसदेव बराज के गेटों की मरम्मत, सुधार और पेंटिंग कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 के प्रावधानों के तहत सुरक्षा और कार्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हसदेव बराज पुल से दोपहिया तथा चारपहिया वाहनों के आवागमन पर अगले 6 महीनों के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, ताकि रखरखाव का कार्य बिना किसी बाधा के समय पर पूरा किया जा सके।
वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था:
प्रशासन ने जनता की असुविधा को कम करने के लिए वैकल्पिक रूटों की घोषणा की है:
कटघोरा, जमनीपाली और दर्री से कोरबा तथा रूमगरा की ओर जाने वाले वाहन अब नवनिर्मित पुल का उपयोग करेंगे।
कोरबा और रूमगरा से दर्री/जमनीपाली की ओर जाने वाले वाहन भवानी मंदिर के पास स्थित नवनिर्मित पुल से होकर गुजरेंगे।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और नियमों का पालन कर रखरखाव कार्य में सहयोग प्रदान करें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















