बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिकोत्सव संपन्न: सीजीएम गुप्ता ने उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित

कोरबा। एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल के महाप्रबंधक (सीजीएम) राजेश गुप्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अनीता गुप्ता और पीवी सोना उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती कल्पना मिश्रा के निर्देशन में हिमानी चौकसे और वंशिका शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने वाले तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य एमबी गाटलिब ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की सफलता में घनश्याम पटेल, देवेंद्र पाण्डेय, परमिता बारीक, मनीषा बारीक, एसके नाडिग, डी सिंग, एन हिंदरिया, सलामी बाघ, अपराजिता सेठ, शांतनु सेठ, बीना, यशवंत, रिया ममता, अनामिका, मंजू, सुजाता, वेद प्रकाश, नरोत्तम, निखिलेश, मिठू चटर्जी, लखन, संतोषी और अरुणा सहित अन्य शिक्षकों एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।