कोरबा। जू-जित्सु राष्ट्रीय चैंपियनशिप में कोरबा की लेवल अप एमएमए एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 13 मेडल अपने नाम किए। एकेडमी के हेड कोच प्रेमराज बंजारे के कुशल मार्गदर्शन में यह बड़ी सफलता हासिल हुई।
खास तौर पर हृदय मंडल, आराध्य सोनी, रुद्र शर्मा और देवराज गोगोई ने तीन-तीन राउंड जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सबका ध्यान खींचा।
इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ जू-जित्सु संघ के प्रभारी अविनाश बंजारे, अध्यक्ष प्रेमराज बंजारे, सचिव देवाशीष कश्यप, ईशा सोनवानी, रानी मरकाम, आयुष निराला सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने एकेडमी और खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वहीं, जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, रामकृपाल साहू तथा क्रीड़ाधिकारी के. आर. टंडन ने भी लेवल अप एमएमए एकेडमी की सराहना की और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से कोरबा जिले में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















