कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा ने प्लास्टिक मुक्त शहर अभियान के तहत सख्ती दिखाते हुए बालको रोड और रिसदी रोड स्थित दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर दुकान संचालकों को 1 हजार रुपये की पेनाल्टी लगाई है। निगम ने इसे पर्यावरण के विरुद्ध बताते हुए चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरीबैग, डिस्पोजेबल और इससे बनी अन्य सामग्रियों का उपयोग किसी भी हाल में न करें। ये सामग्रियां न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, बल्कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। साथ ही ये मवेशियों के लिए घातक साबित होती हैं।
आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का उपयोग त्यागें और वैकल्पिक विकल्प अपनाएं। निगम की टीम लगातार ऐसे प्रतिष्ठानों पर निगरानी रखे हुए है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















