कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी-दर्री में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक भ्रमण, पिकनिक एवं गणित मेले का सफल आयोजन किया गया। इन गतिविधियों से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव एवं पर्यावरण जागरूकता मिली।
कक्षा 6 से 11 तक के विद्यार्थियों को सिपेट (सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। यहां रजनीश पांडे के मार्गदर्शन में बच्चों ने प्लास्टिक इंजीनियरिंग, मशीनों एवं रीसाइक्लिंग प्रक्रिया को करीब से देखा और समझा। इससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी।
प्राथमिक विभाग (कक्षा 1 से 5) के बच्चों की अप्पू गार्डन में मनोरंजक पिकनिक आयोजित की गई। यहां खेल, झूले एवं गतिविधियों से बच्चों ने आपसी सहयोग और अनुशासन सीखा, साथ ही चेहरों पर उत्साह झलका।
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती (22 दिसंबर) पर विद्यालय में गणित मेला हुआ। विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे चित्रकला, मॉडल निर्माण, गिनती, पहाड़ा, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विजेताओं में रोशनी वैष्णव, विंशी, नेहाली साहू, कुनाल, दिव्या जाल, चंद्रवती टेकाम, पूनम साहू, शशांक सिंह, यामिनी बरेठ, दिशा महंत, अनन्या साहू एवं खुशी आदि शामिल हैं।
प्राचार्या श्रीमती सुषमा बारस्कर ने विजेताओं को बधाई दी और कहा कि ऐसी गतिविधियां आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता बढ़ाती हैं। कार्यक्रम में सभी आचार्य एवं सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















