पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय गोपालपुर में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर संपन्न

कोरबा। पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 4 गोपालपुर, कोरबा में प्रवेश, प्रथम एवं द्वितीय सोपान के लिए पंजीकृत स्काउट एवं गाइड्स का प्रशिक्षण एवं परीक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर के दौरान स्काउट एवं गाइड्स को प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, नियम, विभिन्न प्रकार की गांठें, बी.पी. सिक्स, खेलकूद, कैंप फायर, गणवेश एवं स्काउटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा उनका परीक्षण किया गया।

शिविर के अंतर्गत सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य बी.एस. अहीरे, जी.आर. जांगड़े, इश्वरी रजक सहित स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन उपस्थित रहे। संजय कुमार राजपूत, भुनेश्वरी राठौर, ख्याति पाठक, करिश्मा, रविकांत, विवेक कुमार, एस.के. विश्वकर्मा सहित अन्य स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन ने शिविरार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

इस अवसर पर प्राचार्य बी.एस. अहीरे ने स्काउट एवं गाइड्स को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।