कोरबा। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कोरबा इकाई ने नवपदस्थ कलेक्टर आईएएस कुणाल दूदावत का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसी अवसर पर व्यापारियों पर सरकार द्वारा ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य करने के फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
चेंबर पदाधिकारियों ने ट्रेड लाइसेंस लागू करने का कड़ा विरोध जताया। कलेक्टर कुणाल दूदावत ने व्यापारियों की मांग पर सहानुभूति जताते हुए आश्वासन दिया कि इस मामले में यथासंभव मदद की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में चेंबर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सोनी, प्रदेश मंत्री परमानंद अग्रवाल, महामंत्री गजानंद अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष पारस राम रमानी, कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता, उपाध्यक्ष नीतीश डालमिया, प्रेम रामचंदानी सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















