कोरबा। भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के मार्गदर्शन में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत इंदौर में 25 से 29 दिसंबर तक अस्मिता जोनल स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कोरबा जिले के सीएमए किक बॉक्सिंग एकेडमी के 14 खिलाड़ी सहित प्रदेश के कुल 68 बालक-बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।जिले की टीम 23 दिसंबर को इंदौर के लिए रवाना होगी।
प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं।
छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा तथा महासचिव आकाश गुरुद्वान ने बताया कि खेलो इंडिया मुहिम के तहत देशभर के 150 शहरों में अस्मिता किक बॉक्सिंग सिटी लीग का आयोजन वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है।
सीएमए किक बॉक्सिंग एकेडमी, कोरबा से लोकिता चौहान, मानसी यादव, नाफिया सिद्दिकी, नूतन तिवारी, श्रेया लक्ष्मी साहू, कर्रा तेजस्विनी, दिव्या कर्ष, वी. सांभवी, वी. ज्ञानवी, अंशिका चंद्रा, माही जायसवाल, सिद्धि सिंह सोनवानी, कृति शर्मा एवं हर्षिता यादव का चयन सिटी लीग एवं पूर्व किक बॉक्सिंग स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
सभी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक तारकेश मिश्रा के नेतृत्व में तथा अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रभात साहू के साथ विभिन्न वजन वर्गों में प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में पॉइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट, लो किक और म्यूजिकल फॉर्म्स जैसे इवेंट्स आयोजित होंगे।
विजयी खिलाड़ी अस्मिता खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पात्र होंगे, वहीं विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को भारत सरकार द्वारा नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















